लाइव न्यूज़ :

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण का करार किया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 2,100 करोड़ रुपये का है।

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने सोमवार को कहा कि उसका इरादा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स लि. (कोलंबिया एशिया) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिगहण का है। इस अधिग्रहण से उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

एक बयान में कहा गया है कि दोनों इकाइयों के सामूहिक रूप से 15 शहरों में 27 अस्पताल हो जाएंगे। इन अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 7,300 तथा कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक होगी। इसके अलावा दोनों इकाइयों के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या 4,000 से अधिक होगी।

बयान में कहा गया है कि सालाना आधार पर इन अस्पतालों में 40 लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता। यह देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। नियामकीय मंजूरियों के बाद स्वामित्व का स्थानांतरण मणिपाल हॉस्पिटल्स को किया जाएगा।

मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रंजन पई ने कहा, ‘‘कोलंबिया एशिया का अधिग्रहण हमारी रणनीति के अनुरूप है। इससे मरीजों को सेवाओं के लिए हमारी पहुंच का विस्तार होगा।’’

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स ने बेंगलुरू के हेब्बल में 2005 में परिचालन शुरू किया था। फिलहाल देशभर में वह 11 अस्पतालों का परिचालन करती है।

कोलंबिया पैसिफिक मैनेजमेंट के चेयरमैन डैन बैटी ने कहा, ‘‘मजबूत सांस्कृतिक तालमेल की वजह से कोलंबिया एशिया और मणिपाल हॉस्पिटल्स का विलय काफी रोमांचक है। इससे वृद्धि को जारी रखने का अवसर मिलेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित