लाइव न्यूज़ :

मंडाविया का देश के कच्चे माल से उर्वरक उत्पादन पर जोर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने फसलों के लिए डीएपी जैसे पोषक (न्यूट्रिएंट) उर्वरकों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए देश में ही फॉस्फेटिक रॉक और पोटाश के भंडार के दोहन पर जोर दिया है।

मंत्री ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार कार्रवाई योजना के साथ तैयार है। केंद्र उर्वरक बनाने में काम आने वाले खनिज संसाधनों से संपन्न राज्यों के साथ बातचीत शुरू करेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंडाविया देश में उर्वरक विनिर्माण के लिए कच्चे माल की उपलब्धता के आकलन को बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आयात पर निर्भरता कम करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए देश के कच्चे माल के जरिये उर्वरकों का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है।

अभी भारत डाइअमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) तथा सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) जैसे उर्वरकों के उत्पादन को कच्चे माल के लिए अन्य देशों पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें