लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के निशुल्क टीके के लिए आठ करोड़ रुपए खर्च करेगी मालाबार गोल्ड

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, दो जून खुदरा आभूषण विक्रेता मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बुधवार को कहा कि वह कोविड-19 के एक लाख निशुल्क टीके उपलब्ध कराने के लिए आठ करोड़ रुपए खर्च करेगी। ये टीके धर्मार्थ सेवा संगठनों और अस्पतालों की मदद से दिए जाएंगे।

मालाबार ग्रुप चैयरमैन एम पी अहम्मद ने एक बयान में कहा, "देश कोविड-19 मामलों में आई तेजी से जूझ रहा है और ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी हो गया है। यह पहल देशव्यापी टीकाकरण अभियान में योगदान देने की दिशा में उठाया गया हमारा पहला कदम है।"

उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी सेवाओं और बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल उन लोगों तक पहुंचने के लिए और उनके टीकाकरण के लिए करेगी जो बीमारी के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील है।

टीकाकरण अभियान कंपनी के परिसरों और शीर्ष अस्पतालों के सहयोग से निर्धारित जगहों पर चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें