लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा का शुद्ध तिमाही लाभ 88 प्रतिशत गिरा, ऑस्ट्रेलिया में बंद किया विमान विनिर्माण संयंत्र

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:33 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 88 प्रतिशत गिरकर 162 करोड़ रुपये रहा। इसकी प्रमुख वजह दीर्घावधि के कुछ निवेशों के लिए 1,149.46 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रावधान करना है।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,355 करोड़ रुपये था।

समीक्षावधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 10,935 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,590 करोड़ रुपये हो गयी।

कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में अपने विमान विनिर्माण कारोबार को बंद करने की भी घोषणा की। कंपनी इसकी बिक्री करेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य वित्त अधिकारी अनीश शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने ऑस्ट्रेलिया में गिप्स एरो कारोबार को बंद कर दिया है। इस संयंत्र में आठ और 10 सीटों वाले विमान का विनिर्माण किया जाता था। कंपनी इसकी बिक्री करेगी लेकिन यदि कोई खरीदार नहीं मिलता है तो भी कंपनी इसका काम बंद कर चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि इस समय कंपनी पूरा ध्यान अपनी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगियों पर दे रही है। वित्त वर्ष की समाप्ति तक उन तीन बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिन पर पहले चर्चा की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?