लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय ने सीमेंट, इस्पात कंपनियों की बाजार गुटबंदी की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:30 IST

Open in App

चेन्नई, 29 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक को सीमेंट विनिर्माण कंपनियों के बजार में एकाधिकार और गुटबंदी की शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए।

निर्देश देने वाले न्यायमूर्ति वी भवानी सुब्बारायन ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के जांच महानिदेशक को भी इस्पात निर्माताओं पर लगे इसी तरह के गुटबंदी के आरोपों को लेकर जांच करने का निर्देश दिया।

दोनों अधिकारियों को चार महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

न्यायाधीश ने कोयंबटूर निगम ठेकेदार कल्याण संघ और मंगाडू के ठेकेदार कल्याण संघ की याचिकाओं पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए ये निर्देश दिए।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी है कि सीमेंट और इस्पात विनिर्माताओं ने आपस में सांठगांठ कर इन दो सामग्रियों की कमी पैदा कर दी है जो इमारतों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

याचिकाओं में कहा गया कि ये कंपनियां अपने एकाधिकारवादी दृष्टिकोण से उद्योग जगत में राज कर रही हैं। इसमें दलील दी गयी कि कंपनियां अपने लाभ के लिए दोनों सामग्रियों की आपूर्ति के लिए काफी ज्यादी कीमतें वसूल कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार