लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद जंक्शन पर बनेगा लग्जरी ट्रैवलर लाउंज, महिलाओं की सुविधा का रखा जाएगा खास ख्याल

By भाषा | Updated: August 31, 2019 15:23 IST

लग्जरी ट्रैवलर लाउंज में यात्रियों के आराम करने और उन्हें नाश्ता और भोजन लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस लाउंज में महिलाओं का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा जहां ऑटोमैटिक सेनेटरी पैड सिस्पेंसर की सुविधा होगी।

Open in App

रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप कंपनी फ्रेश रूम्स इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस की ओर लग्जरी ट्रैवलर लाउंज स्थापित करेगी। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष गिरि ने मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ के साथ अनुबंध किया है। 

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस लग्जरी लाउंज का निर्माण चार-पांच महीने में पूरा होने की संभावना है। लाउंज में रेल यात्री आराम कर सकेंगे और उन्हें नाश्ता और भोजन लेने की भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रैवलर लाउंज पूरी तरह से वातानुकूलित होगा और महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए महिला शौचालयों में ऑटोमैटिक सेनेटरी पैड डिस्पेंसर, सेनेटरी पैड इंसीनेटर की सुविधा होगी। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए ट्रेन डिस्प्ले सिस्टम की व्यवस्था भी होगी।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित