लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी ने उत्तराखंड में 99 मेगावाट के पनबिजली संयंत्र में पूरी हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:56 IST

Open in App

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि उसने उत्तराखंड में सिंगोली-भटवारी स्थित 99 मेगावाट के पनबिजली संयंत्र में अपनी पूरी हिस्सेदारी रिन्यू पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी है। एलएंडटी को इस विनिवेश से 1,001.50 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रतिभूति खरीद समझौते () के तहत शर्तों के पूरा होने के बाद हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया पूरी हुई। कंपनी के एक बयान में कहा गया, ‘‘एलएंडटी ने उत्तराखंड के सिंगोली-भटवारी में 3 गुणा 33 मेगावाट (कुल 99 मेगावाट) पनबिजली संयंत्र में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया है।’’ ईपीसी परियोजना की शर्तों के अनुसार एलएंडटी को 30 अगस्त 2021 को रिन्यू पावर से विनिवेश आय के रूप में 1,001.50 करोड़ रुपये मिले। कंपनी ने बताया कि वह अपने पोर्टफोलियो में सभी गैर-प्रमुख संपत्तियों का विनिवेश कर रही है और यह सौदा इस रणनीति के अनुरूप है। एलएंडटी के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (विकास परियोजनाएं) डी के सेन ने कहा कि कंपनी ने पहले ही नाभा पावर, एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, उसकी सहायक कंपनियों और हैदराबाद मेट्रो को विनिवेश के लिए चिन्हित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएलएंडटी कंस्ट्रक्शन को विभिन्न व्यवसायों के लिए ‘महत्वपूर्ण’ ठेके मिले

कारोबारएलएंडटी-निर्मित ऑफशोर निगरानी पोत आईसीजीएस विग्रह भारतीय तटरक्षक बल में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा