लाइव न्यूज़ :

बुलेट ट्रेन के लिए 88 किलोमीटर के वायाडक्ट बनाने ठेका एलएंडटी को

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 88 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट निर्माण का 7,289 करोड़ रुपये का ठेका लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को मिला है। कंपनी ने इसके लिए निकाली निविदा में सबसे कम बोली लगायी थी।

देश में मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम चल रहा है। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) इसका विकास जापान के सहयोग से कर रहा है।

एनएचएसआरसीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ वडोदरा और अहमदाबाद के बीच 88 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट के डिजाइन और निर्माण के लिए एलएंडटी ने सबसे कम बोलियां लगायी। इस वायाडक्ट के तहत आणंद/नाडियड में स्टेशन का निर्माण भी शामिल है।’’

बोलियां आज खोली गयीं और उसमें एलएंडटी की बोली विजयी रही।

निविदा के तहत एलएंडटी समेत कुल सात निर्माण कंपनियों ने समूह बनाकर निर्माण के लिए तीन बोलियां जमा की थीं।

इसमें एक समूह एफ्कॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, इरकॉन इंटरनेशनल, जेएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया का और दूसरा समूह एनसीसी लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स, जे. कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, एचएसआर का था।

एनएचएसआरसीएल एलएंडटी को परियोजना के तहत 237 किलोमीटर के वापी से वडोदरा के वायाडक्ट निर्माण का ठेका पहले ही दे चुकी है। इसमें चार ऊपरगामी रेलवे स्टेशन वापी, बिलमोरा, सूरत और भरूच एवं सूरत में ट्रेन डिपो का निर्माण शामिल है। इस ठेके का मूल्य 24,985 करोड़ रुपये है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान