लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:09 IST

Open in App

सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत अब दिल्ली में 884.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) है। इससे पहले एक जुलाई को सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की दरों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अगस्त में एक तारीख और 18 तारीख को बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों में हर बार 25 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी। उद्योग सूत्रों ने कहा कि सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत एक अगस्त को नहीं बढ़ाई गई थी, क्योंकि उस समय संसद का सत्र चल रहा था और बढ़ोतरी होने पर विपक्ष सरकार पर हमला कर सकता था। ताजा वृद्धि के बाद सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। मासिक मूल्य वृद्धि ने सब्सिडी को खत्म कर दिया है। कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों को छोड़कर प्रमुख शहरों में सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत लगभग बराबर है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर था। वाणिज्यिक सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में भी 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और दिल्ली में इसकी कीमत अब 1,693 रुपये होगी। दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 101.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.77 रुपये प्रति लीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू