लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: लक्षद्वीप में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती, मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें दाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2024 17:05 IST

Lok Sabha Elections 2024: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लक्षद्वीप के एंड्रोट और कल्पेनी द्वीपों में 15.3 रुपये प्रति लीटर और कावारत्ती तथा मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल की कीमत पहले के 105.94 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।एंड्रोट और कल्पेनी में पेट्रोल की कीमत 116.13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। एंड्रोट तथा कल्पेनी में 111.04 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लक्षद्वीप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने सुदूर द्वीपों तक ईंधन पहुंचाने के लिए विशेष बुनियादी ढांचा तैयार किया है। इसके लिए हुए खर्च की वसूली के लिए लागू अतिरिक्त शुल्क को हटाने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आईओसी से मिली जानकारी के हवाले से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लक्षद्वीप के एंड्रोट और कल्पेनी द्वीपों में 15.3 रुपये प्रति लीटर और कावारत्ती तथा मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। कावारत्ती और मिनिकॉय में पेट्रोल की कीमत पहले के 105.94 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

एंड्रोट और कल्पेनी में पेट्रोल की कीमत 116.13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसी तरह, कावारत्ती तथा मिनिकॉय में डीजल की दरें पहले के 110.91 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर और एंड्रोट तथा कल्पेनी में 111.04 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

नयी दरें 16 मार्च से प्रभावी हो गई हैं। मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, "लक्षद्वीप में आईओसी चार द्वीपों- कावारत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रही है। आईओसी के पास कावारत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं, और इन डिपो में उत्पाद की आपूर्ति केरल के कोच्चि में स्थित आईओसी डिपो से की जाती है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावलक्षद्वीप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम