लाइव न्यूज़ :

LIC का नये कारोबार से प्रीमियम 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार, आय 18 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: February 7, 2020 19:59 IST

जनवरी को समाप्त अवधि में पॉलिसी की संख्या और पहले साल के प्रीमियम के आधार पर एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 77.61 प्रतिशत और 70.02 प्रतिशत रही।

Open in App
ठळक मुद्देचेयरमैन ने कहा कि व्यक्तिगत नये प्रीमियम से आय जनवरी में 17.48 प्रतिशत बढ़ी। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सुधरकर 77.61 प्रतिशत हो गयी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का नये कारोबार से पहले साल का प्रीमियम पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सुधरकर 77.61 प्रतिशत हो गयी है।

एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि निगम की कुल आय सितंबर 2019 की स्थिति के अनुसार 17.79 प्रतिशत बढ़कर 2,97,017.28 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,52,149.60 करोड़ रुपये थी।

निगम की कुल संपत्ति सितंबर 2019 को 7.92 प्रतिशत बढ़कर 32,25,905.42 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 29,89,276.53 करोड़ रुपये थी। चेयरमैन ने कहा कि व्यक्तिगत नये प्रीमियम से आय जनवरी में 17.48 प्रतिशत बढ़ी।

जनवरी को समाप्त अवधि में पॉलिसी की संख्या और पहले साल के प्रीमियम के आधार पर एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 77.61 प्रतिशत और 70.02 प्रतिशत रही। इससे पहले, इसी अवधि में पॉलिसी के मामले में बाजार हिस्सेदारी 73.54 प्रतिशत थी जबकि प्रीमियम के मामले में हिस्सेदारी 66.26 प्रतिशत थी।

टॅग्स :एलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम