लाइव न्यूज़ :

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का नया आवास ऋण उत्पाद, छह मासिक किस्तों की छूट मिलेगी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:20 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च गैर-बैंकिंग ऋणदाता एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एक नया आवास ऋण उत्पाद पेश किया है। इसके तहत बुजुर्ग कर्जदारों को ऋण की अवधि के दौरान छह मासिक किस्तों (ईएमआई) की छूट दी जाएगी।

इस योजना को गृह वरिष्ठ का नाम दिया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस योजना का लाभ परिभाषित लाभ पेंशन योजना (डीबीपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाएगा।

आवास ऋण कंपनी पूर्व में भी इसी तरह ईएमआई पर छूट दे चुकी है।

बयान में कहा गया है कि मासिक किस्त के भुगतान पर छूट 37वीं, 38वीं, 73वीं, 74वीं, 121वीं और 122वीं किस्त के भुगतान के समय मिलेगी। इस किस्त को बकाया मूल राशि से समायोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इस योजना के तहत कर्ज लेने वाले व्यक्ति की आयु 65 साल तक होनी चाहिए। ऋण की अवधि 80 साल की उम्र या अधिकतम 30 साल, जो भी पहले हो, तक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें