लाइव न्यूज़ :

पहले दिन के कारोबार में करीब 27 प्रतिशत उछले लक्ष्मी ऑर्गेनिक के शेयर

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च विशेष रसायन निर्माता लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के पहले दिन 130 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 27 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 20.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 156.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के दौरान स्टॉक 34.23 प्रतिशत उछलकर 174.50 रुपये पर पहुंच गया। अंतत: यह 26.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 164.60 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह 19.61 प्रतिशत की छलांग के साथ 155.50 रुपये पर शुरू हुआ और 26.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 164.05 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,339.89 करोड़ रुपये रहा।

इस महीने की शुरुआत में लक्ष्मी आर्गेनिक इंडस्ट्रीज के शुरुआती सार्वजनिक ऑफर को 106.79 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

प्रस्ताव के लिये मूल्य सीमा 129-130 रुपये प्रति शेयर तय की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव