लाइव न्यूज़ :

लार्सन एंड टूब्रो की 2021 में 1,100 इंजीनियर नियुक्त करने की योजना

By भाषा | Updated: December 27, 2020 14:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) 2021 में करीब 1,100 इंजीनियर प्रशिक्षुओं की नियुक्ति करेगी। स्नातक और स्नात्कोत्तर इंजीनियर प्रशिक्षुओं की यह नियुक्ति समूह की विभिन्न इकाइयों के लिये की जाएगी।

कंपनी ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया के तहत करीब 250 उम्मीदवारों को नौकरी की पेशकश पहले ही कर चकी है। ये नियुक्तियां हाल में आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) मद्रास, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी बीएचयू, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रूड़की, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, आईआईटी हैदराबाद और अन्य आईआईटी संस्थानों से की गयी है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमणियम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एल एंड टी ने न केवल स्नातक और स्नात्कोत्तर इंजीनियर प्रशिक्षुओं को नौकरी की पेशकश करती है बल्कि लगातार सीखने का एक अवसर भी प्रदान करती है। साथ ही उन्हें देश और विदेश की प्रमुख परियोजनाओं पर काम करने को लेकर भी संतुष्टि मिलती है।’’

उन्होंने कहा कि अगले साल 2021 में कंपनी 1,100 इंजीनियरों की नियुक्ति करेगी और इसमें से आईआईटी के 250 छात्रों को नौकरी की पेशकश कर चुकी है।

कंपनी के अनुसार हर साल वह करीब 1,100 इंजीनियरों को नियुक्त करती है। इसमें से 90 प्रतिशत आईआईटी, एनआईटी और शीर्ष सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के होते हैं।

सुब्रमणियम ने कहा कि महामारी वाले वर्ष के दौरान भी कंपनी ने नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखी है। कंपनी ने आंतरिक रूप से तैयार ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया पेश की है। इसके तहत शत प्रतिशत नियुक्तियां डिजिटल माध्यम से होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?