लाइव न्यूज़ :

वेतन भुगतान सूचना के लिये सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लोगों की राय लेगा श्रम मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 11, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी श्रम मंत्रालय कर्मचारियों को सभी तरह के भुगतान की सूचना सोशल मीडिया समेत इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से देने के एक नये प्रावधान पर लोगों की राय जानेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

यह नया प्रावधान विनिर्माण, खनन व सेवा क्षेत्रों से संबंधित अस्थायी आदेशों के मसौदे में किया गया है।

हालांकि, निजता संबंधी मुद्दे को लेकर ऐसी मांगें उठ रही हैं कि कर्मचारियों को भुगतान के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित नहीं किया जाये।

मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2020 को सेवा क्षेत्र, विनिर्माण और खनन क्षेत्रों पर दो मसौदा अस्थायी आदेश प्रसारित किये। आदेश लागू होने से पहले हितधारकों को प्रतिक्रिया देने के लिये 30 दिनों का समय दिया गया है।

मुख्य श्रम आयुक्त एवं श्रम ब्यूरो के महानिदेशक डीएस नेगी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ये अस्थायी आदेश हैं और हमने इन नये आदेशों के सभी नियमों पर प्रतिक्रिया मांगी है। मंत्रालय वेतन के भुगतान के संबंध में भी नियम पर प्रतिक्रिया पर विचार करेगा। अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।’’

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की शोध इकाई के प्रमुख एवं इसके पूर्व महासचिव ब्रिजेश उपाध्याय ने कहा, श्रम मंत्रालय यह स्पष्ट कर सकता है कि ये सूचनाएं निजी खाते के माध्यम से दी जायेंगी, न कि व्हाट्सऐप ग्रुप में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार