लाइव न्यूज़ :

धन जुटाने के लिए बातचीत कर रही है कू, तीन-चार महीने में समझौते की उम्मीद

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई ट्विटर की प्रतिद्वंदी कंपनी कू वित्त जुटाने के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही है और उसे अगले तीन-चार महीने में किसी समझौते के पूरा होने की उम्मीद है।

पिछले कुछ महीनों में इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

कू के सह संस्थापक अपरामेय राधाकृष्णा ने कहा कि कंपनी "पिछले दौर में जुटाए गए वित्त से ज्यादा वित्त जुटाने की" उम्मीद कर रही है।

इस साल फरवरी में कंपनी ने कहा था कि उसने एक्सेल, कलारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स - ड्रीम इन्क्यूबेटर्स और थ्रीवनफोर कैपिटल से सीरिज ए फंडिंग में 41 लाख डॉलर जुटाए थे। कंपनी ने अलग-अलग वित्तीय भागों से करीब एक करोड़ डॉलर का कुल वित्त जुटाया है।

राधाकृष्णा ने कहा, "हमने जनवरी में कुछ पैसे जुटाए थे और हम उन लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं जो निवेश करने के लिए काफी इच्छुक हैं। बातचीत चल रही है, देखते हैं क्या होता है।"

उन्होंने कहा कि कंपनी को इस बात की पूरी उम्मीद है कि आने वाले तीन-चार महीने में लेन-देन का कोई सौदा पूरा हो जाएगा।

कू ने गुरुवार को अपने नये लोगो का अनावरण किया था।

राधाकृष्णा ने कहा, "कू एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसे अगले दशक या इतने समय में ठोस बनाने की जरूरत है। हम अपने प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग चरणों में वित्त और अलग-अलग धनराशि जुटाएंगे।"

भारत फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर जैसी इंटरनेट कंपनियों के लिए एक अहम बाजार बना हुआ है और पिछले कुछ महीनों में घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के निर्माण की मांग तेज हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल