लाइव न्यूज़ :

कोविड लहर: सेबी ने अनुपालन जरूरतों के लिये समयसीमा बढ़ायी, वित्तीय परिणाम देने के लिये अतिरिक्त समय

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच अनुपालन जरूरतों को पूरा करने को लेकर समयसीमा बढ़ा दी है। इसके तहत कंपनियों को चौथी तिमाही के परिणाम की जानकारी देन के लिये 45 दिन की छूट दी गयी है। साथ ही सालाना परिणाम की घोषणा के लिये एक महीने अतिरिक्त समय दिया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को कोविड महामारी और उसकी रोकथाम के लिये विभिन्न राज्यों में लगायी गयी पाबंदियों के कारण सूचीबद्ध इकाइयों, उद्योग मंडलों और बाजार प्रतिभागियों से विभिन्न सूचनाओं की जानकरी देने और कुछ अनुपालन बाध्यताओं के लिये समयसीमा बढ़ाने के लिये अनुरोध पत्र मिले थे।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि तिमाही वित्तीय परिणाम के संदर्भ में कंपनियों को मार्च तिमाही के परिणाम की जानकारी देने के लिये 45 दिन यानी 30 जून, 2021 तक का समय दिया गया है।

नियमों के तहत कंपनियों को तिमाही समाप्त होने के 45 दिनों के भीतर वित्तीय परिणाम की घोषणा करती होती है। इसके तहत समयसीमा 15 मई है।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिये वित्तीय परिणाम की जानकारी देने के लिये समयसीम 30 जून तक बढ़ा दी गयी है।

सामान्य तौर पर सूचीबद्ध कंपनियों को सालाना परिणाम की घोषणा वित्त वर्ष समाप्त होने के 60 दिनों के भीतर करनी होती है।

इसके अलावा, कंपनी कानून के तहत संबंधित रिकार्ड से जुड़ी जानकारी देने के लिये समयसीम 30 जून तक बढ़ा दी गयी है।

वित्तीय परिणाम के अलावा, सेबी ने कंपनियों को कोष के उपयोग में विसंगति या अंतर के बारे में सूचना देने के लिये 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इस संदर्भ में सालाना रिपोर्ट के मामले में एक महीना अतिरिक्त दिया गया है।

एक अन्य परिपत्र में सेबी ने उन कंपनियों के लिये भी अनुपालन नियमों में छूट दी है जिन्होंने अपने बांड या ऋण प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध किया है।

इसके तहत नियामक ने एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर), एनसीआरपीएस (गैर-परिवर्तनीय विमोच्य तरजीही शेयर) और वाणिज्यिक पत्र के संदर्भ में छमाही वित्तीय परिणाम की जानकारी देने के लिये समयसीमा 45 दिन बढ़ा दी है। साथ ही सालाना आय के बारे में सूचना देने के लिये 30 दिन अतिरिक्त यानी 30 जून तक का समय दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें