लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: वेदांता ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ायी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल वेदांता समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि समूह की कंपनियां हिंदुस्तान जिंक लि. (एचजेडएल) और ईएसएल वेदांता केयर्स पहल के तहत कोविड-19 मरीजों के लिये ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिये पहल की हैं। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार स्टरलाइट कॉपर ने तमिलनाडु सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन से संपर्क कर मांग को पूरा करने के लिये 1,000 टन प्रतिदिन क्षमता वाले संयंत्र के परिचालन की अनुमति मांगी है। कंपनी के पास तुतीकोरिन में बड़े ऑक्सीजन संयंत्रों में से एक है।

कंपनी ने उच्चतम न्यायालय में ऑक्सीजन आपूर्ति की पेशकश को लेकर याचिका दायर की है। याचिका का कारण संयंत्र को लेकर कानूनी मसले हैं।

एचजेडएल ने उदयपुर स्वास्थ्य प्रशासन को 1,500 लीटर औद्योगिक ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

कंपनी ने कहा कि वह फिलहाल दैनिक पांच टन (100 प्रतिशत तरल ऑक्सीजन क्षमता) चिकित्सा श्रेणी के ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है। कंपनी इसमें 2-3 टन प्रतिदिन वृद्धि करने की प्रक्रिया में है।

एचजेडएल औद्योगिक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है। इसे इलाज में उपयोग से पहले क्लिनिकल प्रक्रिया से गुजारा जाता है।

वेदांता समूह की स्टील बनाने वाली कंपनी ईएसएल ने बोकारो के समीप अपने संयंत्र को तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के लिये पंजीकृत किया है।

इसके अलावा, वेदांता जहां भी काम कर रही है, वहां अस्पताल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने 5,000 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार को टीका उपलब्ध कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें