लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: उदय कोटक की सरकार से एक ओर आर्थिक पैकेज लाने की सिफारिश

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष उदय कोटक ने कोविड-19 की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित निम्न वर्ग और छोटे एवं मध्यम कारोबारियों की मदद के लिए सरकार से एक और आर्थिक पैकेज पर विचार करने की सिफारिश की है।

कोटक ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि सरकार छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के दिए जाने वाले कर्ज को क्रेडिट गारंटी योजना के तहत 3 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये करने पर विचार कर सकती है।

पिछले साल केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के हिस्से के रूप में 3 लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की घोषणा की थी।

कोटक ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर का काफी प्रतिकूल असर पड़ा है और इसने अप्रैल और मई के दौरान विशेष कर पूरे देश को हिला कर रख दिया।

उन्होंने दूसरी लहर के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) पर प्रभाव को लेकर कहा, ‘‘शुरूआती संकेतो से पता चलता है कि लहर का अर्थव्यवस्था और वृद्धि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है। लेकिन यह कहना सही होगा कि इसके कम होने की आशंका है। यह दस प्रतिशत से कम रह सकती है। हमें अभी स्थिति पर नजर रखनी होगी।’’

कोटक ने कहा, ‘‘निम्न वर्ग और छोटे एवं मध्यम कारोबारियों का समर्थन करने के लिए सरकार से निश्चित तौर पर एक ओर आर्थिक पैकेज लाने की सिफारिश करूंगा। एसएमई (सूक्ष्म और मझोले उद्यम) क्षेत्र का समर्थन करने के लिए सरकार क्रेडिट गारंटी योजना के तहत एक अतिरिक्त पैकेज जारी कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?