लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके से वैश्विक अर्थव्यवस्था में उम्मीद से तेज सुधार की उम्मीद : ओईसीडी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:35 IST

Open in App

पेरिस, नौ मार्च (एपी) दुनिया की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उम्मीद से अधिक तेजी से उबर रही है। दुनिया के कई देशों में कोविड-19 टीकाकरण सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका ने भी महामारी से राहत के लिए प्रोत्साहन घोषित किया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने मंगलवार को चालू वर्ष के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है। उसका अनुमान है कि अगले साल वैश्विक अर्थव्यवस्था चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। दिसंबर में ओईसीडी ने 2021 में वैश्विक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत तथा 2022 में 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

हालांकि, इसके साथ ही ओईसीडी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार संतुलित नहीं है तथा बेरोजगारी अभी बड़ी चिंता की वजह है।

ओईसीडी ने कहा कि वैश्विक उत्पादन इस साल के मध्य तक पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही ओईसीडी ने कहा कि वृद्धि दर में सुधार असंतुलित होगा। चीन और अमेरिका अधिक तेज वृद्धि दर्ज करेंगे वहीं कुछ अन्य क्षेत्र 2022 के अंत तक संघर्ष करते रहेंगे।

पेरिस मुख्यालय वाले समूह ने चेताया है कि संक्रमण के नए प्रकार तथा टीकाकरण की सुस्त रफ्तार से कारोबार तथा रोजगार में सुधार के रास्ते में जोखिम हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी