लाइव न्यूज़ :

पूरे यूरोपीय संघ में टीकाकरण शुरू होने से पहले पहूंची कोविड-19 टीके की खेप

By भाषा | Updated: December 26, 2020 23:23 IST

Open in App

वारसा, 26 दिसंबर (एपी) कोविड-19 टीके की पहली खेप संपूर्ण यूरोपीय संघ में टीकाकरण शुरू होने से पहले पहुंच चुकी है। यूरोपीय संघ के अधिकारी रविवार को सम्मिलित प्रयास में सबसे अधिक संवेदनशील लोगों को टीके की पहली खुराक देने की तैयारी कर रहे हैं।

बायोएनटेक और फाइजर द्वारा विकसित ये टीके शुक्रवार और शनिवार के दौरान ट्रकों के माध्यम से यूरोपीय संघ के गोदामों में पहुंच गए। टीका विनिर्माताओं ने क्रिसमस की छुट्टियों से पहले ही बेल्जियम से इन्हें रवाना कर दिया था।

टीकाकरण शुरू होने की खबरों ने यूरोपीय देशों के बीच उम्मीद की रोशनी पैदा की है। इसमें कोविड-19 संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इटली और स्पेन भी शामिल हैं।

यूरोप के 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ में कोविड-19 के 1.6 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 3,36,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पाह्न ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ क्रिसमस के मौके पर हमारे पास खुशखबरी है। इस समय में पूरे यूरोप और जर्मनी में ट्रक कोविड-19 टीके की पहली खेप पहुंचा रहे हैं। रविवार को भी टीके की आपूर्ति होगी। इस महामारी को खत्म करने में यह टीका निर्णायक भूमिका निभाएगा।’’

संघ के अधिकतर सदस्य देशों में पहली खुराक के लिए 10,000 तक टीके ही उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान जनवरी से ही शुरू होने की उम्मीद है। हर देश अपने-अपने हिसाब से पहले टीका पाने वालों के बारे में निर्णय कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें