लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: किम्बर्ली-क्लार्क सहित कई कंपनियों ने दी सहायता

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:22 IST

Open in App

मुंबई/ नयी दिल्ली, 18 मई अमेरिकी कंपनी किम्बर्ली-क्लार्क ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए 25 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) का योगदान करेगी।

किम्बर्ली-क्लार्क ने एक बयान में कहा कि ये आपातकालीन राहत यूनिसेफ के माध्यम से दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल जीवन रक्षक वस्तुओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए होगी।

एकीकृत लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता डीबी शेन्कर ने दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए मदद दी है। यह मदद एक गैर सरकारी संगठन के साथ साझेदारी के जरिए पहुंचाई जाएगी।

शराब बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी अनाहेसर-बुश इनबेव ने कहा कि वह देश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह 300 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 8,000 से अधिक सहायता किट, पांच लाख से अधिक मास्क और भारत के 50 गांवों में 5,000 से अधिक परीक्षण किट मुहैया करा रही है।

बिजली वितरण कंपनी बीवाईपीएल ने कहा है कि उसने दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए 500 बिस्तर वाले दो कोविड आईसीयू इकाई को निर्बाध बिजली मुहैया कराने के लिए एक सप्ताह के भीतर व्यापक बुनियादी ढांचा स्थापित किया।

कंपनी ने बताया कि ये संयंत्र जीटीबी और लोक नायक अस्पतालों के पास खाली मैदानों में तैयार किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब