लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गोवा सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एकमुश्त 5,000 रुपये की सहायता देगी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 14:49 IST

Open in App

पणजी, सात जुलाई गोवा मंत्रिमंडल ने बुधवार को असंगठित क्षेत्रों के ऐसे श्रमिकों को 5,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने की योजना को मंजूरी दी, जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते आजीविका खोनी पड़ी है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस योजना के दायरे में 25 हजार से 30 हजार लोग शामिल होंगे, जिनकी आजीविका महामारी से प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक साधारण फॉर्म भरने के बाद उन्हें 5,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना में ऑटो-रिक्शा चालक, टैक्सी ऑपरेटर, विभिन्न पंचायतों में पंजीकृत संविदा कर्मचारी और राज्य समाज कल्याण विभाग के पारंपरिक व्यवसायों के तहत सूचीबद्ध कर्मचारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें