लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दवाओं की मांग में उछाल के चलते इंदौर सेज से 24.5 प्रतिशत बढ़ा निर्यात

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:06 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ अप्रैल कोविड-19 के प्रकोप के बीच खासकर दवाओं की अंतरराष्ट्रीय मांग में इजाफे के कारण वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) से निर्यात में करीब 24.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह लगभग 11,944 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्तीय वर्ष 2019-20 में इस बहुउत्पादीय सेज से करीब 9,600 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष में इंदौर सेज से हुए निर्यात में करीब 60 फीसद भागीदारी दवाओं की रही।

उसने कहा, "कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान भी इंदौर सेज की फार्मा इकाइयों में लगातार उत्पादन जारी रहा क्योंकि प्रशासन ने इन्हें अत्यावश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखा था।"

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इंदौर सेज में फार्मा, पैकेजिंग सामग्री, इंजीनियरिंग, वस्त्र निर्माण और खाद्य प्रसंस्करण समेत अलग-अलग क्षेत्रों के 67 संयंत्र चल रहे हैं। इनमें से 20 इकाइयां अकेले फार्मा क्षेत्र की हैं।

यह सेज हालांकि पड़ोसी धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में स्थित है लेकिन 1,100 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में फैली इस जगह को आधिकारिक तौर पर "इंदौर सेज" के नाम से ही जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर