लाइव न्यूज़ :

कोविड-19:एनजीओ को विदेशी सहायता पर बाहरी चंदा कानून से छूट देने पर आठ सप्ताह में फैसला करे केन्द्र

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कोविड- 19 के इलाज अथवा

उसके बेहतर प्रबंधन के लिये विदेशों से मिलने वाली सहायता को विदेशी चंदा (नियमन) कानून 2010 (एफसीआरए) के दायरे से बाहर रखने के बारे में आठ सप्ताह में निर्णय लेने को कहा है।

न्यायालय ने इस संबंध में दायर की गई एक जनहित याचिका (पीआईएल) को ही एफसीआरए से छूट दिये जाने के बारे में मांग पत्र मान लेने को कहा है। इसमें कहा गया है कि गैर- सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशों से आक्सीजन कंसन्ट्रेटर, दवायें और दूसरी प्रकार की सामग्री के तौर पर मिलने वाली सहायता को विदेशी चंदा नियमन कानून 2010 से छूट दी जानी चाहिये।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्याति सिंह की पीठ ने केन्द्र सरकार से कहा है कि वह इस संबंध में मामले के तथ्यों को देखते हुये व्याप्त नियमों, विनियमनों और सरकारी नीति के मुताबिक जल्द से जल्द फैसला ले और संभव हो तो आदेश मिलने के आठ सप्ताह के भीतर निर्णय ले ले।

इस आदेश के साथ ही न्यायालय ने एक धर्मार्थ संगठन श्री सांई कृपा सोसायटी की याचिका का निपटान कर दिया। यह संगठन ग्रेटर नोएडा में सांई अक्षरधाम में एक चिकित्सा केन्द्र का प्रबंधन करने का दावा करता है। केन्द्र को सर गंगा राम अस्पताल और राष्ट्रीय ह्रदय संस्थान की मदद से चलाया जाता है।

संगठन ने अपनी याचिका में कहा है कि सरकार ने लोगों को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिये आक्सीजन कंसन्ट्रेटर आदि कुछ सामानों का शुल्क मुक्त आयात करने की अनुमति दी है। इस तरह की सुविधा याचिकाकर्ता जैसे एनजीओ को भी मिलनी चाहिये ताकि वह उन लोगों की मदद कर सकें जो सीधे इस तरह के सामान को विदेश से नहीं मंगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई