लाइव न्यूज़ :

कोफोर्ज ने 19.5 करोड़ डॉलर के उपक्रम मूल्य पर एसएलके ग्लोबल का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल नोएडा की आईटी समाधान प्रदाता कंपनी कोफोर्ज ने एसएलके ग्लोबल सॉल्यूशंस में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। एसएलके ग्लोबल मुख्य रूप से वित्तीय सेवा उद्योग को बिजनेस प्रोसेस ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं की आपूर्तिकर्ता है। इस सौदे का उपक्रम मूल्य करीब 19.5 करोड़ डॉलर है।

इस सौदे से कोफोर्ज का वित्तीय सेवा प्रभाग मजबूत होगा और साथ ही उसके बीपीएम परिचालन का स्तर बढ़ेगा। सौदे से कंपनी को अमेरिकी बाजार में विस्तार में मदद मिलेगी। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि, सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस सौदे का उपक्रम मूल्य करीब 19.5 करोड़ रुपये है। एसएलके ग्लोबल बेंगलुरु की कंपनी है, लेकिन इसके ज्यादातर ग्राहक अमेरिका के बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के हैं। उत्तरी अमेरिका में बैंकिंग और बीमा कारोबार में कंपनी के पास अच्छी विशेषज्ञता है।

कंपनी के ग्राहकों में अमेरिका का फिफ्थ थर्ड बैंक भी शामिल है। यह कंपनी का सबसे बड़ा ग्राहक होने के साथ उसका सबसे बड़ा शेयरधारक है। एसएलके में उसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। इसके अमेरिका के टेक्सास और फिलिपीन में कार्यालय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब