लाइव न्यूज़ :

किया ने ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करने का विकल्प दिया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून ऑटो कंपनी किया इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के बीच ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करने का विकल्प देने के लिए एक डिजिटल टूल पेश किया है।

किया इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने ‘किया डिजी-कनेक्ट’ नाम से एक एकीकृत समाधान ऐप पेश किया है, जो उद्योग में पहला वीडियो आधारित लाइव बिक्री परामर्श समाधान है।

कंपनी ने बताया कि इसे वेबसाइट शेड्यूलिंग और ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम) प्रणाली के एकीकरण के माध्यम से पेश किया गया है।

किया इंडिया ने कहा कि यह ऐप ग्राहकों को अपने निकटतम डीलरशिप से जुड़ने और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरी जानकारी लेने में सक्षम करेगा, जिससे उन्हें शोरूम जैसा अनुभव मिलेगा।

किया देश में सेल्टोस, सॉनेट और कार्निवल जैसे मॉडल बेचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब