लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने 1,170 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को राज्य में 1,170 करोड़ की लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार न्यायसंगत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास' की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क संपर्क को मजबूत करने, जल और बिजली क्षेत्र से जुड़ी हैं।

उन्होंने यहां वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित किए गए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करनाल, पंचकुला, सिरसा, कुरुक्षेत्र, जींद, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और रोहतक सहित 16 जिलों में 98 परियोजनाओं में कुछ का उद्घाटन किया और कुछ की आधारशिला रखी।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि इनमें 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और करीब 900 करोड़ रुपए की अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखना शामिल था।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पिछले सात साल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 'हरियाणा एक, हरियाणवी एक' के मंत्र में विश्वास करते हुए राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में न्यायसंगत विकास सुनिश्चित किया।

इस दौरान उपस्थित केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के नारे के साथ चहुमुखी विकास करवा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में राज्य में और फरीदाबाद जिले में भी ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों के क्षेत्र में नया हरियाणा और नया फरीदाबाद/ ग्रेटर फरीदाबाद बनने की ओर अग्रसर हैं।

खट्टर ने इस अवसर पर राज्य के किसानों से जल संरक्षण पर ध्यान देने की अपील करते हुये कहा कि राज्य में पिछले साल ‘मेरा पानी मेरी विरासत योजना’ शुरू की गई। यह योजना किसानों को भूजल को बचाये रखने के वास्ते फसलों के विविधीकरण को अपनाने के लिये शुरू की गई है। राज्य में भूजल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है।

इस योजना के तहत राज्य के किसानों से अधिक पानी पीने वाली धान की खेती के स्थान पर दूसरी फसलों को उगाने की अपील की गई है। उन्होंने विपक्ष के इन आरापों का खारिज किया कि राज्य सरकार किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन बंद कर रही है। सिंचाई के लिये राज्य सरकार ने उपयुक्त जल सुविधा के लिये कई कदम उठाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: आज के ईंधन के दाम: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक; जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

कारोबारखरीफ के लिए 425 करोड़ रुपए, किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति