लाइव न्यूज़ :

केरल: अब बाजारों पर भी पड़ेगा निपाह वायरस असर, UAE ने रोका फल-सब्जियों का आयात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 30, 2018 05:40 IST

यूएई के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बयान में कहा कि उसने केरल से फलों और सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निपाह वायरस (एनआईवी) के संक्रमण के कारण केरल से ताजा फलों और सब्जियों का आयात रोक दिया है। यूएई के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बयान में कहा कि उसने केरल से फलों और सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय ने इस बारे में संबंधित स्थानीय प्राधिकरणों अबू धाबी खाद्य नियंत्रण प्राधिकरण और दुबई , शारजाह और अजमान सहित विभिन्न नगर निकायों को सर्कुलर जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि उसका यह फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) की वेबसाइट से प्राप्त और प्रकाशित सूचना पर आधारित है।

गौरतलब है कि केरल के कोझीकोड में निपाह विषाणु के चलते रविवार को  एक और व्यक्ति की मृत्यु हुई थी. जिसके बाद इस बीमारी के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले के पलाझी के रहने वाले 26 वर्षीय अबिन ने एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। कल्याणी नाम की एक महिला की कल सरकारी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। 

पेराम्बरा में एक गांव में निपाह विषाणु फैलने के बाद 16 व्यक्ति जांच में इससे संक्रमित पाये गए हैं। इनमें से 13 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :निपाह वायरसबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत