लाइव न्यूज़ :

ज्योति प्रसाद संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग की सदस्य नियुक्त

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर बिजली मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को ज्योति प्रसाद को गोवा और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (जेईआरसी) की सदस्य (कानून) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

भारत सरकार ने दिल्ली को छोड़कर सभी केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत जेईआरसी का गठन किया है। गोवा भी संयुक्त आयोग में शामिल हुआ है। आयोग में एक अध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल हैं।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने ज्योति प्रसाद को गोवा और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (जेईआरसी) के सदस्य (कानून) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।’’

प्रसाद के पास एलएलबी और बीएससी की डिग्री है। वह 30 जून, 2021 को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) से वरिष्ठ महाप्रबंधक (विधि) पद से सेवानिवृत्त हुईं।

इससे पहले, उन्होंने पीजीसीआईएल में उप महाप्रबंधक, एजीएम (सहायक महा प्रबंधक), मुख्य प्रबंधक और विधि अधिकारी (कॉरपोरेट केंद्र) के रूप में काम किया। उन्होंने 1985 से 1993 तक दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें