लाइव न्यूज़ :

जूट मिल संघ ने दिया कच्चे जूट की कीमत बढ़ाने का सुझाव

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:50 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर भारतीय जूट मिल संघ (आईबीएमए) ने अच्छी किस्म वाली कच्चे जूट की कीमत को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 7,200 रुपये प्रति क्विंटल करने का सुझाव दिया है।

आईजेएमए ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद जूट आयुक्त को कीमत बढ़ाने का सुझाव दिया है। राज्य सरकार ने खाद्यान्न भंडारण में इस्तेमाल होने वाले जूट के बोरों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जूट उत्पादकों की राय मांगी थी।

आईजेएमए से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारे सदस्य राज्य सरकार की इस चिंता को समझते हैं कि जूट की कीमतें बढ़ने से उससे बनने वाले बोरों की कीमतों में भी वृद्धि की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ऐसे में आईजेएमए प्रस्ताव रखता है कि टीडीएन3 किस्म की जूट की अधिकतम कीमत को बढ़ाकर 7,200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाए।’’

सूत्रों के मुताबिक, जूट आयुक्त ने इस किस्म के जूट के लिए 6,500 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की है लेकिन परिवहन खर्च जोड़ने के बाद मिलों को इस पर करीब 7,000 रुपये प्रति क्विंटल की लागत आती है। इसकी वजह से उद्योग को घोषित मूल्य पर कच्चा माल नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा सरकार को जूट-निर्मित बोरे की कीमत की गणना में इस पहलू को भी ध्यान में रखना चाहिए।

जूट मिल संगठन के मुताबिक, कच्चे जूट के व्यापार में बाजार ताकतों को खुली मंजूरी देने की स्थिति में कीमतें 7,200 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे भी आ सकती हैं जिसके बाद बी-ट्विल की कीमत कम रखी जा सकती है।

आईजेएमए ने कहा कि उसकी तरफ से सुझाए गए प्रस्तावित कदम चालू जूट वर्ष के अंत यानी 30 जून, 2022 तक लागू रहने चाहिए।

जूट कीमतों के मसले पर बंगाल सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और कपड़ा मंत्रालय से भी संपर्क साधा है। इस दौरान कच्चे जूट की कीमत बढ़ाने के आईजेएमए के सुझाव पर भी चर्चा हुई है।

इस बीच, जूट भंडारण की सीमा को लेकर जूट आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के खिलाफ व्यापारियों की तरफ से प्रदर्शन भी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें