लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रेस्तरां पॉपीज को भारत लाएगी जुबिलिएंट फूड

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च रेस्ट्रां चलाने वाली जुबिलिएंट फूड वर्क्स लि. (जेएफएल) ने बुधवार को भुने हुए चिकेन (मुर्गे का मांस) का रेस्तरां चलाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ब्रांड पॉपीज को भारत में लाने की घोषणा की।

कंपनी ने रेस्टुरेंट ब्रांड्स इंटरनेशनल (आरबीआई) की अनुषंगी पीएलके एपीएसी पीटीई लि. के साथ फ्रेंचाइजी समझौता किये जाने की घोषणा की है।

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

संयुक्त बयान के अनुसार आने वाले वर्षों में भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में पॉपीज के रेस्तरां खोलने, स्थापित करने, चलाने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

जेएफएल के चेयरमैन श्याम एस भरितया और सह-चेयरमैन हरि एस भरितया ने कहा, ‘‘हमें भारत समेत पड़ोसी देशों में चर्चित पॉपीज ब्रांड को चलाने का अधिकार मिला है। इसके लिये हमने समझौता किया है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में लोग मुर्गे की मांस को पसंद करते हैं और ऐसे में आने वाले साल में इस क्षेत्र में तीव्र वृद्धि की उम्मीद है।

पॉपीज का गठन 1972 में न्यू आर्लियन्स में हुआ था। इससे खाने का सामान उपलब्ध कराने के मामले में 45 साल का अनुभव है।

चिकेन के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा फास्ट फूड रेस्तरां हैं। इसका 25 से अधिक देशों में 3,400 से अधिक रेस्तरां हैं।

आरबीआई द्वारा इसका अधिग्रहण के बाद इसका स्पेन, स्विट्जरलैंड, चीन, ब्राजील, श्रीलंका और फिलीपीन में तेजी से विस्तार हुआ है।

जुबिलिएंट भरतिया ग्रुप की इकाई जुबिलिएंट फूडवर्क्स के पास पहले से अंतरराष्ट्रीय ब्रांड डोमिनोज पिज्जा और डनकिन डोनट्स ब्रांड के फ्रेंचाइजी अधिकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?