लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने पवन चक्की की आपूर्ति के लिए जीई रिन्यूएबल एनर्जी से समझौता किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:35 IST

Open in App

दिल्ली सात अक्टूबर जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 810 मेगावाट पवन चक्की की आपूर्ति को लेकर जीई रिन्यूएबल एनर्जी के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी ने कहा कि 810 मेगावाट के तटवर्ती पवन चक्की की आपूर्ति देशभर में उसकी 2.5 गीगावाट नवीकरणीय परियोजनाओं की निर्माणाधीन पाइपलाइन के लिए की जायेगी।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने एक बयान में पवन चक्की की आपूर्ति 2022 की दूसरी तिमाही (कैलेंडर वर्ष) से ​​शुरू होगी। कंपनी इस आपूर्ति का देश में 21 लाख से अधिक घरों की वार्षिक बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगी।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी प्रशांत जैन ने कहा, "हमें भारत के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान करने के लिए एक उच्च तकनीक वाली औद्योगिक कंपनी जीई के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। हमारी कंपनी ने 2030 तक 20 गीगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।"

वही जीई रिन्यूएबल एनर्जी के तटवर्ती विंड इंटरनेशनल कारोबार के सीईओ शेरी हिकॉक ने कहा, "यह एक अनूठी साझेदारी होगी जहां दोनों कंपनियां ऊर्जा की प्रतिस्पर्धी स्तरीय लागत देने के लिए अपनी-अपनी ताकत का लाभ उठाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट