लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल अगले 10 वर्षों में ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 12:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने कहा कि ओडिशा में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कंपनी राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

उन्होंने यह बात मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के संबंध कही। इस बैठक के दौरान धातु और धातु डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में 1,46,172 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

जिंदल ने मंगलवार ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को जेएसपीएल के मौजूदा एकीकृत इस्पात संयंत्र की क्षमता को मौजूदा छह एमटीपीए से बढ़ाकर 25.2 एमटीपीए करने को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद। इस विस्तार से हमारा अंगुल संयंत्र दुनिया में सबसे बड़ा एक स्थान वाला इस्पात संयंत्र बन जाएगा।’’

जिंदल ने आगे कहा कि अगले 10 वर्षों में जेएसपीएल ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी और राज्य में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को ट्वीट किया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य उच्चस्तरीय मंजूरी प्राधिकरण ने धातु और धातु डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में 1,46,172 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं से ओडिशा का इस्पात उत्पादन लगभग दोगुना होकर 5.8 करोड़ टन हो जाएगा और लगभग 27,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें