लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल अगले 10 वर्षों में ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 12:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने कहा कि ओडिशा में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कंपनी राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

उन्होंने यह बात मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के संबंध कही। इस बैठक के दौरान धातु और धातु डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में 1,46,172 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

जिंदल ने मंगलवार ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी को जेएसपीएल के मौजूदा एकीकृत इस्पात संयंत्र की क्षमता को मौजूदा छह एमटीपीए से बढ़ाकर 25.2 एमटीपीए करने को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद। इस विस्तार से हमारा अंगुल संयंत्र दुनिया में सबसे बड़ा एक स्थान वाला इस्पात संयंत्र बन जाएगा।’’

जिंदल ने आगे कहा कि अगले 10 वर्षों में जेएसपीएल ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी और राज्य में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को ट्वीट किया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य उच्चस्तरीय मंजूरी प्राधिकरण ने धातु और धातु डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में 1,46,172 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं से ओडिशा का इस्पात उत्पादन लगभग दोगुना होकर 5.8 करोड़ टन हो जाएगा और लगभग 27,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

जेएसपीएल ने एक अलग बयान में बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका इस्पात उत्पादन रिकॉर्ड 20 प्रतिशत बढ़कर 20.1 लाख टन रहा। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में उसका इस्पात उत्पादन 16.7 टन था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान जेएसपीएल की बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 16.1 करोड़ टन हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें