लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल ने तीसरी तिमाही में 2,432 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी इस्पात कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) ने दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,432.20 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 257.36 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 45 प्रतिशत बढ़कर 10,898.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,526.28 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 7,878.86 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,767.37 करोड़ रुपये रहा था।

ओपी जिंदल समूह की कंपनी जेएसपीएल इस्पात, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में कार्यरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें