लाइव न्यूज़ :

3500 कर्मचारियों की नौकरी जाने की आशंका, शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़ने के बाद भी अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने की घोषणा, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 22:03 IST

भारत में मजबूत उपस्थिति रखने वाली सलाहकार कंपनी कॉग्निजेंट ने एक बयान में कहा कि पुनर्गठन योजना 'नेक्स्टजेन' के तहत करीब 3,500 कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। यह कंपनी के कुल 3.51 लाख कर्मचारियों का करीब एक प्रतिशत होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 3,500 कर्मचारियों की नौकरी जाने की भी आशंका जताई।पिछले साल नेक्स्टजेन कार्यक्रम शुरू किया था।कर्मचारियों की संख्या में कटौती के रूप में आने की आशंका है।

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़ने का बृहस्पतिवार को ऐलान करते हुए करीब 3,500 कर्मचारियों की नौकरी जाने की भी आशंका जताई।

भारत में मजबूत उपस्थिति रखने वाली सलाहकार कंपनी कॉग्निजेंट ने एक बयान में कहा कि पुनर्गठन योजना 'नेक्स्टजेन' के तहत करीब 3,500 कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। यह कंपनी के कुल 3.51 लाख कर्मचारियों का करीब एक प्रतिशत होगा।

कंपनी ने अपने परिचालन मॉडल को आसान बनाने, कामकाज में सुधार और हाइब्रिड मॉडल के अनुरूप कार्यस्थल जरूरतों को देखते हुए पिछले साल नेक्स्टजेन कार्यक्रम शुरू किया था। इसका असर कर्मचारियों की संख्या में कटौती के रूप में आने की आशंका है।

कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही के अंत में कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही की तुलना में 3,800 घटकर 3.51 लाख रही है। हालांकि आलोच्य तिमाही में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर घटकर 23 प्रतिशत पर आ गई जबकि दिसंबर तिमाही में यह 26 प्रतिशत रही थी।

कॉग्निजेंट ने जनवरी-मार्च तिमाही में अपना शुद्ध लाभ 58 करोड़ डॉलर रहने की जानकारी दी जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 56.3 करोड़ डॉलर रहा था। हालांकि इस अवधि में कंपनी का राजस्व हल्की गिरावट के साथ 481.2 करोड़ डॉलर पर आ गया।

कंपनी ने वर्ष 2023 के समूचे वित्त वर्ष में 19.2 अरब डॉलर की राजस्व आय होने की संभावना जताई है। इस साल जनवरी में कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनने वाले रवि कुमार एस ने कहा कि कंपनी के पास वृद्धि दर्ज करने के लिए मजबूत आधार मौजूद है।

टॅग्स :नौकरीहैदराबादअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?