लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर ने भारत में ‘बैंगनी क्रांति’ की शुरुआत की : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त जम्मू-कश्मीर ने केंद्र शासित प्रदेश के लगभग सभी 20 जिलों में 'अरोमा मिशन' (सुगंधित पादप मिशन) के तहत लैवेंडर की खेती में अग्रणी भूमिका निभाकर भारत में 'बैंगनी क्रांति' की शुरुआत की है। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, राजौरी, श्रीनगर, पुलवामा, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बडगाम, गंदरबल, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला जिलों ने इस दिशा में एक बड़ी प्रगति हुई है।

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 'अरोमा मिशन' (सुगंधित पादप मिशन) पर विशेष वेबिनार में मुख्य भाषण देते हुए सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में स्पष्ट पहुंच दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि सीएसआईआर का अरोमा मिशन आजीविका और उद्यमिता के नए रास्ते पैदा कर रहा है।

सिंह ने कहा कि भारत एक विशाल देश है और इसके विभिन्न हिस्सों या क्षेत्रों में समान तरह के संसाधन हैं, जिसका उपयोग सभी अंशधारकों द्वारा सबके लाभ के लिए किया जाना चाहिए।

मंत्री ने देशभर से इनकी खेती के सर्वोत्तम तौर तरीकों के बारे में जानकारियों को साझा करने को राष्ट्रीय राजधानी में एक सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों...कृषि, पूर्वोत्तर क्षेत्र विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के घटकों को साथ मिलाकर अंतर-मंत्रालयी समितियां बनाने का सुझाव दिया।

नए जमाने के किसानों को 'एग्री-टेक्नोक्रेट' (कृषि प्रौद्योगिकी उन्मुख) बताते हुए, सिंह ने कहा कि सीएसआईआर के सुगंधित पादप मिशन ने किसानों के लिए ग्रामीण रोजगार पैदा किया है, सुगंधित तेलों और अन्य सुगंधित उत्पादों के निर्माण में उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया है तथा जरूरी एवं सुगंधित तेलों के आयात को कम किया है।

उन्होंने कहा कि आज सीएसआईआर के अरोमा मिशन के साथ 6,000 हेक्टेयर भूमि में महत्वपूर्ण औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब