लाइव न्यूज़ :

जिंदल स्टेनलेस को पहली तिमाही में 271 करोड़ रु का लाभ; 2,150 करोड़ रुपए की विस्तार योजना की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने अप्रैल-जून तिमाही में फिर से लाभप्रद हो गयी और उसने अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि के सहारे 271.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

स्टेनलेस स्टील निर्माता ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भविष्य की वृद्धि पर ध्यान देने के लिए अपनी जाजपुर (ओडिशा) इकाई की क्षमता को दोगुना करके 20.1 लाख टन प्रति वर्ष करने के लिए 2,150 करोड़ रुपये की निवेश योजना की भी घोषणा की।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 86.50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून 2021 तिमाही में उसकी कुल आय अप्रैल-जून 2020 के 1,271.25 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,850.89 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल-जून 2021 में कंपनी का व्यय 3,433.27 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 1,410.04 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, जेएसएल के प्रबंध निदेशक, श्री अभ्युदय जिंदल ने कहा, “निकट भविष्य के लिए हमारी योजना आज सामने आई है; हम आने वाले 18 महीनों में अपनी मेल्ट क्षमता दोगुनी करेंगे। इस विस्तार से विभिन्न बाज़ार क्षेत्रों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक उत्पाद पहुंचाने की हमारी क्षमता बढ़ेगी। महामारी की स्थिति में सुधार, आंतरिक दक्षता, विलय की जारी प्रक्रिया और भावी विस्तार योजनाओं के साथ जेएसएल अपने शेयरधारकों के लिए मूल्यवर्धन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें