लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज कर्मचारियों के समूह ने सिंधिया से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई जेट एयरवेज के कर्मचारियों के एक समूह ने जालान कलरॉक गठजोड़ की समाधान योजना के संबंध में कर्मचारियों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

गत 22 जून को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) ने दिवालिया हो चुकी जेट एयरवेज के लिए गठजोड़ की समाधान योजना को मंजूरी दे दी थी। यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गयी थी।

ऑल इंडिया जेट एयरवेज्स ऑफिसर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन ने मंत्री को लिखे पत्र में उनसे गठजोड़ के प्रतिनिधियों के साथ कर्मचारियों के मुद्दों को उठाने का अनुरोध किया है। उनकी मांगों में सभी सामाजिक सुरक्षा बकाया जैसे भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का भुगतान, तथा मौजूदा कर्मचारियों को पेरोल पर रोजगार का आश्वासन शामिल है।

27 जुलाई की तारीख वाले इस पत्र में कहा गया, "हम यह देखकर स्तब्ध और हैरान हैं कि कंपनी के कर्मचारियों के साथ पूरी तरह अन्याय किया गया है। उन्हें पेशकश की गई बकाया राशि लगभग 52 करोड़ रुपये है जो कि समाधान पेशेवर द्वारा स्वीकार किए गए मूल दावों की तुलना में एक छोटी राशि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई