लाइव न्यूज़ :

जवाहर द्वीप की तेल घाट सुविधाओं से सालाना 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सोनोवाल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:51 IST

Open in App

केंद्रीय बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि जवाहर द्वीप के तेल घाटों से मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट को सालाना लगभग 600 करोड़ रुपये की आय अर्जित होगी। उन्होंने मुंबई तट से दूर जवाहर द्वीप के पांचवें तेल घाट का दौरा किया, जहां मुंबई तट ट्रस्ट द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि.(एचपीसीएल) के साथ मिलकर बंकरिंग की सुविधा तैयार की जा रही है। सोनवाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट की 1,700 करोड़ रुपये आय में से 35 प्रतिशत (लगभग 595 करोड़ रुपये) जवाहर द्वीप से आएगी, जब यह पूरी तरह से चालू हो जाएगा।’’ जवाहर द्वीप का पांचवा तेल घाट पूरी तरह से भरे हुए स्वेज मैक्स टैंकरों समेत आंशिक रूप से भरे हुए वीएलसीसी टैंकरों को संभाल सकेगा। इस सुविधा से तेल कंपनी को उच्च क्षमता वाले टैंकर लाने में मदद मिलेगी। पांचवें तेल घाट की इस योजना से 22 एमएमटीपीए (मिलियन मैट्रिक टन प्रति वर्ष) कच्चे तेल को सँभालने की क्षमता हासिल होगी, जिसे लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना में आने वाले कुल खर्च का आधा बीपीसीएल और एचपीसीएल उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन्मदिन मुबारक हो चिराग पासवान और सर्बानंद सोनोवाल, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री को दीं शुभकामनाएं, एक्स पर खास पोस्ट कर लिखा

भारतModi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में छह पूर्व मुख्यमंत्री शामिल, देखें लिस्ट

भारतमोदी 3.0 कैबिनेट में मिली असम बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल को जगह, जानिए उस शख्स के बारे में जिसके निर्वाचन क्षेत्र को मिले सबसे ज्यादा नोटा वोट

भारतसाक्षात्कार: एलोपैथी और आयुष प्रतिस्पर्धी नहीं, पूरक हैं: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

भारतBJP Parliamentary board: बीजेपी में बड़ा बदलाव, संसदीय बोर्ड में छह नए चेहरे, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और दलित नेता को जगह, जानें सबकुछ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?