लाइव न्यूज़ :

डिजिटल हेल्थ मिशन में हिस्सा लेने के लिये आईटीआई ने थैलामस इरविन से मिलाये हाथ

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च सरकारी प्रौद्योगिकी कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय डिजिटल हेल्थ मिशन समेत स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं में हिस्सा लेने के लिये घरेलू स्टार्ट-अप थैलामस इरविन के साथ हाथ मिलाये हैं।

कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी के तहत डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड प्रणाली के लिये कृत्रिम बुद्धिमता पर आधारित समाधान तैनात किये जायेंगे।

कंपनी ने थैलामस इरविन के साथ मिलकर कोविड-19 के मरीजों की जांच के लिये एग्नल चैरिटीज के विद्या अंकुर बस्ती विकास केंद्र में गरुड़ ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म का जीवंत प्रदर्शन किया।

आईटीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राकेश मोहन अग्रवाल ने सहयोग का विवरण साझा करते हुए कहा, "प्रत्येक भारतीय नागरिक के स्वास्थ्य कार्ड डेटा को उच्चतम संभव मानकों के साथ संरक्षित करने की आवश्यकता है। गरुड़ के साथ आईटीआई की साझेदारी ने हमें हेल्थकेयर पारिस्थितिकी तंत्र में सबसे आगे ब्लॉकचेन तकनीक लाने की अनुमति दी है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड' का विजन भारतीय स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने के लिये तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल