लाइव न्यूज़ :

आईटीसी ऑक्सीजन परिवहन के लिए क्रायोजेनिक कंटेनर आयात करेगा, लिंडे इंडिया से किया गठजोड़

By भाषा | Updated: April 24, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल आईटीसी समूह ने शनिवार को कहा कि उसने लिंडे इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनर का आयात किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि वह वितरण के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंटेनर को हवाई जहाज से मंगा रही है, जबकि भद्राचलम में उसकी पेपरबोर्ड इकाई ने आसपास के क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘आईटीसी लिमिटेड ने लिंडे इंडिया लिमिटेड के साथ एशियाई देशों से 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों को हवाई जहाज से मंगाने के लिए समझौता किया है, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 20 टन है और इनका इस्तेमाल देश भर में मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए किया जाएगा।’’

कंपनी ने बताया कि इस पहल का मकसद मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन में अड़चनों को कम करना और सरकार के प्रयासों को समर्थन देना है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में कई अस्पतालों को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा कंपनी वितरण के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स भी मंगवा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट