लाइव न्यूज़ :

वित्त प्रौद्योगिकी पहल को वित्त प्रौद्योगिकी क्रांति में बदलना जरूरी: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: December 3, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को एक किफायती और विश्वसनीय भुगतान प्रणाली मुहैया कराने के लिए वित्त प्रौद्योगिकी पहल को वित्त प्रौद्योगिकी क्रांति में बदलने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने 'इन्फिनिटी मंच' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी वित्त में एक बड़ा बदलाव ला रही है, और पिछले साल मोबाइल से किया जाने वाला भुगतान, एटीएम कार्ड से की जाने वाली पैसों की निकासी से अधिक था।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष शाखा कार्यालयों के बिना काम करने वाले डिजिटल बैंक पहले से ही एक वास्तविकता हैं और एक दशक से भी कम समय में ये आम हो सकते हैं।

मोदी ने कहा, "अब, इन वित्त प्रौद्योगिकी (फिनटेक) पहल को वित्त प्रौद्योगिकी क्रांति में बदलने का समय आ गया है ... वह क्रांति जो देश के हर एक नागरिक के वित्तीय सशक्तिकरण में मदद करेगी।"

उन्होंने साथ ही कहा कि फिनटेक की व्यापक पहुंच के साथ, ऐसे विचार हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है और फिनटेक उद्योग ने एक व्यापक स्तर हासिल किया है, और इस स्तर का मतलब ऐसे ग्राहकों का होना है जो जीवन के सभी क्षेत्रों से आते हैं।

मोदी ने कहा, "जनता में वित्तीय प्रौद्योगिकी की स्वीकार्यता की एक अनूठी विशेषता है। वह विशेषता विश्वास है।"

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को इन्फिनिटी मंच का उद्घाटन किया।

दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा होगी कि कैसे समावेशी वृद्धि और बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा के लिए फिनटेक उद्योग द्वारा प्रौद्योगिकी और नवाचार का लाभ उठाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई