लाइव न्यूज़ :

किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण लाभ के लिये सतत कृषि गतिविधियों को अपनाना जरूरी: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि किसानों द्वारा सतत और टिकाऊ कृषि गतिविधियां को अपनाने से उनके लिये न केवल बेहतर आय सुनिश्चित होगी बल्कि उसका व्यापक स्तर पर पर्यावरण संबंधी लाभ भी होगा।

‘काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वाटर’ के एक अध्ययन को डिजिटल तरीके से जारी करते हुए कुमार ने यह भी कहा कि भारत को मौजूदा कृषि गतिविधियों पर पुनर्विचार की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मौजूदा कृषि गतिविधियों पर पुनर्विचार की जरूरत है। हमारा जोर भारत में सतत कृषि खासकर प्राकृतिक खेती-बाड़ी को बढ़ावा देने पर है। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को लाभ होगा।’’

कुमार ने कहा कि यह देश के सूखे वाले क्षेत्रों के लिये भी उपयुक्त है क्योंकि इसमें कम पानी की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सतत और टिकाऊ कृषि गतिविधियां अपनाने से उनके लिये न केवल बेहतर आय सुनिश्चित होगी बल्कि उसका व्यापक स्तर पर पर्यावरण संबंधी लाभ भी होगा।’’

अध्ययन के अनुसार 4 प्रतिशत से भी कम किसान ने सतत कृषि गतिविधियों और व्यवस्था को अपनाया है।

इसमें कहा गया है कि जैविक खेती फिलहाल केवल 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होती है। यह देश के कुल बुवाई क्षेत्र यानी खेती लायक 14 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र का केवल 2 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब