लाइव न्यूज़ :

इरडा ने साधारण बीमा कंपनियों से आग, संबद्ध जोखिम से बचाव के लिये मानक पॉलिसी पेश करने को कहा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने साधारण बीमा कंपनियों से एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से आग और संबद्ध खतरों के जोखिम को कवर करने वाले तीन मानक उत्पाद पेश करने को कहा है।

नियामक ने कहा कि मानक आग और विशेष जोखिम (एसएफएसपी) पॉलिसी तीन मानक उत्पाद... भारत गृह रक्षा, भारत सुक्ष्म उद्योग सुरक्षा और भारत लघु उद्योग सुरक्षा... द्वारा प्रतिस्थापित किये जाएंगे।

भारत गृह रक्षा मकान और घर की सामग्री से संबद्ध है, जबकि भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा उपक्रमों के लिये है। इसमें जोखिम का कुल मूल्य पांच करोड़ रुपये तक होगा।

इरडा ने कहा कि तीसरा उत्पाद, भारत लघु उद्यम सुरक्षा उपक्रमों के लिये होगा। इसमें जोखिम का कुल मूल्य 5 करोड़ रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक होगा।

नियामक के अनुसार, ‘‘उत्पाद को पॉलिसीधारक को ध्यान में रखकर अनुकूल विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही इसे आम लोगों की सुविधा के लिये आसान भाषा में लिखा गया है।

भारत गृह रक्षा पॉलिसी के तहत आग, प्राकृतिक आपदा, दंगा, हड़ताल, गलत इरादे से नुकसान, आतंकवादी कार्रवाई जैसे जोखिम को कवर किया जाएगा।

भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा और भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तीय संरक्षण के लिये उपयोगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें