लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसीः 17 अक्टूबर से निजी तेजस ट्रेनों का परिचालन, लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर

By भाषा | Updated: October 7, 2020 20:39 IST

ट्रेन में लोगों के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने के लिये एक-एक सीट को खाली रखा जायेगा। यात्रियों के ट्रेन में सवार होने से पहले उनके शरीर के तापमान की जांच की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी तेजस ट्रेनों का परिचालन 17 अक्टूबर से शुरू कर रही है। कोरोना वायरस महामारी के कारण तेजस एक्सप्रेस का परिचालन सात महीने से बंद है। लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर इन ट्रेनों का परिचालन पुन: 17 अक्टूबर से शुरू होगा।

नई दिल्लीः आईआरसीटीसी ने बुधवार को कहा कि वह निजी तेजस ट्रेनों का परिचालन 17 अक्टूबर से शुरू कर रही है। कोरोना वायरस महामारी के कारण तेजस एक्सप्रेस का परिचालन सात महीने से बंद है।

कंपनी ने कहा कि लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर इन ट्रेनों का परिचालन पुन: 17 अक्टूबर से शुरू होगा। उसने कहा कि ट्रेन में लोगों के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने के लिये एक-एक सीट को खाली रखा जायेगा। यात्रियों के ट्रेन में सवार होने से पहले उनके शरीर के तापमान की जांच की जायेगी।

एक बार सीट पर बैठ जाने के बाद यात्रियों को सीट बदलने की मंजूरी नहीं होगी। आईआरसीटीसी ने कहा कि सभी यात्रियों को कोविड-19 बचाव किट प्रदान की जाएगी। इस किट में हैंड सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने होंगे। ट्रेन के सभी डिब्बों को नियमित तौर पर स्वच्छ किया जायेगा।

यात्रियों के सामान को भी ट्रेन के कर्मचारी स्वच्छ व कीटाणुरहित करेंगे। उसने कहा, ‘‘यात्रियों और कर्मचारियों के लिये फेस कवर / मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। सभी यात्री आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करेंगे और जब भी मांग की जाएगी, तब वे इसे दिखायेंगे।

टिकट बुक करते समय यात्रियों को विस्तृत निर्देश दिये जाएंगे।" आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित तीसरी निजी ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस (इंदौर से वाराणसी) अभी अपनी सेवाएं शुरू नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि तेजस ट्रेनों के परिचालन को 19 मार्च को निलंबित कर दिया गया था। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयललखनऊमुंबईअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका