लाइव न्यूज़ :

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना समूह-एक के लिए आईआरबी इंफ्रा को मिला स्वीकृति पत्र

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के समूह 1 को विकसित करने के लिए उसे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) से स्वीकृति पत्र मिल चुका है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि चार समूहों वाली परियोजना के पहले समूह के तहत मेरठ से बदायूं के बीच के 129.7 किलोमीटर लंबे हिस्से को विकसित करने का काम वह करेगी। इसकी लागत 6,555 करोड़ रुपये आएगी।

गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबी और छह लेन की नई परियोजना है जिसे यूपीईआईडीए बना रहा है। यह प्रदेश के पश्चिम में स्थित मेरठ को पूर्व दिशा में प्रयागराज से जोड़ेगी और यह 12 जिलों- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगी।

नया एक्सप्रेसवे 36,230 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें