लाइव न्यूज़ :

विमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2026 17:59 IST

सरकार के विमान ईंधन (एटीएफ) कीमत में सीमित बढ़ोतरी के फैसले से विमानन कंपनियों की घरेलू परिचालन लागत नियंत्रण में बनी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे वाणिज्यिक एलपीजी और प्रीमियम पेट्रोल की दरों में भी वृद्धि की गई।अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाने की नौबत नहीं आएगी। कदम से उद्योग में संभावित बड़े संकट को टाल दिया गया है।

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में आए उछाल के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) या विमान ईंधन की कीमत बुधवार को बढ़ाकर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से अधिक कर दी गई। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू विमानन कंपनियों के लिए इसे 8.5 प्रतिशत तक सीमित रखा गया। ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत रुझानों के बीच वाणिज्यिक एलपीजी और प्रीमियम पेट्रोल की दरों में भी वृद्धि की गई। सरकार के विमान ईंधन (एटीएफ) कीमत में सीमित बढ़ोतरी के फैसले से विमानन कंपनियों की घरेलू परिचालन लागत नियंत्रण में बनी रहेगी।

अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाने की नौबत नहीं आएगी। नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव असंगबा चुबा आओ ने कहा कि विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी के साथ विमानन कंपनियां अपनी कीमतों को फिर से समायोजित करेंगी। इस कदम से उद्योग में संभावित बड़े संकट को टाल दिया गया है।

हालांकि, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए केवल 8.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। घरेलू विमानन कंपनियों को अन्य संचालकों की तुलना में करीब आधी कीमत चुकानी होगी। गैर-निर्धारित (नॉन-शेड्यूल्ड), तदर्थ (एडहॉक) और ‘चार्टर’ जैसी अन्य उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमत 1,10,703.08 रुपये प्रति किलोलीटर से 114.5 प्रतिशत बढ़ाकर 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर की गई है।

वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 1,187 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

चालू वित्त वर्ष के पहले दिन स्थानीय शेयर बाजार में तेजी रही और बीएसई सेंसक्स 1,187 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 348 अंक की बढ़त में रहा। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 73,134.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय इसमें 2,017.03 अंक की तेजी दर्ज की गई और यह 73,964.58 अंक पर पहुंच गया था।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?