लाइव न्यूज़ :

आईओसी ने रूस के रोसनेफ्ट से बीस लाख टन तेल खरीद सौदे को नवीनीकृत किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने रूस की पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी रोसनेफ्ट से 20 लाख टन कच्चा तेल खरीदने के सौदे का नवीनीकरण किया है।

आईओसी ने फरवरी 2020 में रोसनेफ्ट तेल कंपनी के साथ नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह के जरिये बीस लाख टन तेल आयात करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इस समझौते के तहत आईओसी ने हालांकि केवल 17 लाख टन कच्चे तेल की खरीद की, क्योंकि पार्सल या जहाज के जरिये लदान से तेल के परिवहन की लागत ने इसे अलाभकारी बना दिया था।

इस समझौते के तहत, वर्ष 2022 के लिए नोवोरोसिस्क के काला सागर बंदरगाह से बीस लाख टन तक तेल की आपूर्ति की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारत ने तेल के आयात में विविधता लाने के लिए रूस से लेकर अमेरिका के साथ भी करार किया है, जिससे तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए पश्चिमी एशिया पर निर्भरता को कम किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें